आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज थाना पवई द्वारा निम्न शराब माफियाओ के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
1. इन्द्रजीत यादव पुत्र सहदेव यादव निवासी ग्राम खानपुर चन्दू थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. संचीत यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बुढापुर कुतुबअली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
3. संतोष कुमार पुत्र इन्द्रलाल निवासी ग्राम बसही थाना पवई जनपद आजमगढ ।
4. पंकज यादव पुत्र ज्ञानेन्द्र बहादुर निवासी समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
5. विमल यादव पुत्र इन्द्रजीत यादन निवासी खानपुर चन्दू थाना पवई जनपद आजमगढ ।
6. अभिषेक कुमार पुत्र छनगू लाल निवासी समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा लग्जरी गाडियो से अवैध शराब की बाटलिंग कर उनको जनपद आजमगढ ,अम्बेडकर नगर तथा जौनपुर में सप्लाई करने का काम किया करते है । यह शराब के साथ-साथ अवैध गांजा के सप्लाई का काम भी करते है ।
07.03.2020 को थानाध्यक्ष पवई , थानाध्यक्ष अहरौला एवं अबकारी निरीक्षक फूलपुर की संयुक्त टीम द्वारा दो स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब एवं अवैध गांजा पकड़ा गया था ।
इस सम्बन्ध थाना पवई मु0अ0सं0- 24/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 60(1),64(A),72 आबाकारी अधि0 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के उपरान्त इनकी उक्त धंधो से अर्जित अवैध सम्पत्ति की जांच कर, अर्जित सम्पत्ति की 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी ।
