Breaking News

गैगेस्टर एक्ट का वांछित,50 हजार के ईनामिया अभियुक्त अनुज कन्नौजिया के घर 82 सीआरपीसी का कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: अभियुक्त अनुज कन्नौजिया पुत्र हनुमान कन्नौजिया निवासी नवापुरा बहलोलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ जो मु0अ0सं0-160/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना तरवां का वांछित अभियुक्त है । जिसके विरूद्ध 15.03.2021 को माननीय न्यायालय द्वारा NBW का आदेश निर्गत किया गया था और 25.05.2021 को 82 सीआरपीसी का आदेश दिया गया था ।

उक्त के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 27.05.2021 को प्रभारी स्वाट टीम श्री प्रशान्त श्रीवास्तव मय हमराह तथा स्थानीय पुलिस को लेकर उसके निवास स्थान पर 82 सीआरपीसी के आदेश का चस्पा किया गया ।
अभियुक्त अनुज कन्नौजिया के उपर जनपद मऊ में दिनांक 06.01.2020 को 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है । उक्त अभियुक्त थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ का हिस्ट्रीशीटर तथा मुख्तार गैग का सार्प शूटर भी है ।
इसके विरूद्ध जनपद मऊ,आजमगढ़ तथा गाजीपुर में दर्जनो मुकदमें पंजीकृत है । इसकी गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही है ।

और नया पुराने