Breaking News

बरदह: 10 लीटर अवैध शराब, डेढ किग्रा यूरिया,300 ग्राम नौशादर व शराब बनाने के उपकरण के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 16.05.2021 को उ0नि0 विष्णू प्रसाद, उ0नि0 विसर्जन सिंह मय हमराह द्वारा वांछित/वारन्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन तथा अवैध शराब निर्माण/बिक्री रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थे की जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि ग्राम बरदह मे कुछ लोग अवैध शराब बना रहे है इस सूचना पर उ0नि0 मह हमराह के मौके पर पहुच कर अभियुक्तगण 1. गुलाब पासी पुत्र स्व0 लौटन पासी साकिन बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 2. नन्दलाल राम पुत्र स्व0 गुरूदीन ग्राम पसिका थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 3. सुबाष सरोज पुत्र स्व0 सोचन सरोज साकिन कम्मरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को 10 लीटर अपमिश्रित शराब, 300 ग्राम नवशादर, डेढ़ किलो यूरिया, 05 किलो गुड़ के साथ समय 18.30 घटनास्थल बहदग्राम बरदह से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/21 धारा 272 भा0द0वि0 व धारा 60(क) आबकारी अधिनियम पंजिकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 103/21 धारा  60(क) / 272 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. गुलाब पासी पुत्र स्व0 लौटन पासी साकिन बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
2. नन्दलाल राम पुत्र स्व0 गुरूदीन ग्राम पसिका थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
3. सुबाष सरोज पुत्र स्व0 सोचन सरोज साकिन कम्मरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़  ।

बरामदगी

1. दस लीटर अवैध अपमिश्रित शराब ।
2. 300 ग्राम नवशादर
3. डेढ़ किलो यूरिया
4. पांच किग्रा गुड़ 
5. अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 विष्णू प्रसाद, उ0नि0 विसर्जन सिंह मय हमराह का0 आफताब आलम,का0 बृजेश गौड़,म0का0 अंजू सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने