Breaking News

सिधारी: 10,000/- रुपये का इनामिया व पूर्व मुकदमा मे वांछित अभियुक्त अपमिश्रित शराब व अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना सिधारी

 आज़मगढ़: – दिनांक 06.06.2019 को प्र0निरी0 अनिल सिंह द्वारा फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी (175 सफेद पेटी में व 15 पेटी खाकी रंग में अवैध शराब (प्रत्येक पेटी में 12 बोतल 750 ML)  दो पेटी में पौवा अबैध शराब (प्रत्येक पेटी में 40 शीशी प्रत्येक में 180 ML) व 18 अदद मोबाईल बैटरी व सीम लगी हुई, 05 अदद सीम विभिन्न कम्पनी की, 04 अदद एटीएम विभिन्न बैंक के, 02 अदद डीएल, एक अदद आधार कार्ड, 01 पहचान पत्र, 01 पैन कार्ड, 01 पेन, एक अदद हिसाब किताब का रजिस्टर, 05 अदद विभिन्न बैको के जमा रसीद, 01 अदद पास बुक सिंडिकेंट बैंक, 02 अदद स्कार्पियो, नगद बिक्री की 145000 रुपये (एक लाख पैतालिस हजार रुपये) के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 151/19 धारा 272/273/419/420/467/468/471 भादवि 60/63/72 आबकारी अधिनियम  थाना सिधारी आजमगढ़ मे अभियुक्त अभिमन्यु यादव आदि 10 नफर पंजीकृत था । जिसमे अभियुक्त अफरोज उर्फ फिरोज पुत्र अहमद सा0 गजियापुर थाना मधुबन जनपद मऊ वांछित था शेष अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय प्रेषित किये जा चुके थे । 

 गिरफ्तारी का विवरण-
        
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अवैध शराब कारोबारियो की गिरफ्तारी व  फर्जी तरीके से दस्तावेज कूटरिचत कर अपराध करने वाले  अभियुक्तो  की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में   *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय*  के  कुशल निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय* के निर्देशन मे  उ0नि0 दिग्विजय नाथ तिवारी , उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद  मय हमराही के साथ रवाना होकर अवैध शराब कारोबारियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी दबिश/गरिफ्तारी के क्रम मे दिनांक 30.05.2021 को बैठोली तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी तभी विश्वस सूत्रो से पता चला कि एक व्यक्ति शाहगढ़ से आगे सठियाव के तरफ इमरान चिकन शाँप के सामने सड़क के किनारे दो गैलेन में अपमिश्रित शराब लेकर खड़ा है बेचने का काम करता है और अवैध कट्टा भी लिया रहता है । सूचना पर विश्वास करके अधि0गणो/कर्म0गण को विश्वस सूत्रो के बात को  अवगत कराते हुए मय वाहन सरकारी के  मुखवीर  को लेकर  शाहगढ़ के लिये चल दिया गया कि वाहन सरकारी को शाहगढ़ से पहले सड़क के किनारे आड़ में खड़ी कराकर हम पुलिस वाले अपने को छिपते छिपाते शाहगढ़ के आगे सठियाव के तरफ बढ़ा गया तो आने जाने वाले वाहनो के हेड लाईट की रोशनी में देखा गया कि  एक ब्यक्ति इमरान चिकन शाँप के सामने सड़क के किनारे दो गैलेन लिये हुए खड़ा था के तरफ मुखवीर ने इशारा करके पिछे मुड़कर चला गया कि हम पुलिस वाले खड़े ब्यक्ति के तरफ बढ़े तो हम पुलिस वालो को अपने तरफ आते देखकर वह खड़ा ब्यक्ति खिसकना चाहा कि हम पुलिस वाले एक बारगी दौड़कर घेरकर बिना भागने  का मौका दिये पकड़ लिया गया, पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अफरोज उर्फ फिरोज पुत्र अहमद उर्फ अशरफ सा0 गजियापुर थाना मधुवन जनपद मऊ उम्र 28 वर्ष बताया, उससे पास में लिये दोनो गैलेन के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहव इसमें मिलावटी शराब है घुमफिर कर बेच कर परिवार का जीवकोपार्जन चलाता हुँ, साहब मैं अपने साथियो के साथ वर्ष 2019 में भी शराब  लेकर बेचने के लिये हम लोग आये थे लेकिन मेरे साथी धर्मेन्द्र मौर्य आदि पकड़े गये थे और  मैं मौका से भाग गया था । साहव गलती हो गयी माफ कर दिजिये अव ऐसी गलती नहीं होगी  पकड़े गये ब्यक्ति के पास से  लिये दोनो गैलेन का ढक्कन क्रमशः खोलकर सूँघा गया तो शराब की तीब्र गन्ध आ रही है तथा जामातलाशी लिया गया तो पहने पैन्ट के दाहिने जेब से पोलीथीन में अलग अलग यूरिया, नौसादर मिला तथा पहने पैन्ट के फेटे से दाहिनी तरफ कमर में खुसा हुआ तमन्चा .303 बोर, पैन्ट के बाये जेब से एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर मिला । अभियुक्त को दिनांक 30.05.2021 को समय 21.45 बजे शाहगढ़ से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । 

 पूछताछ का विवरण -  अभि0 अफरोज उर्फ फिरोज पुत्र अहमद उर्फ अशरफ सा0 गजियापुर थाना मधुवन जनपद मऊ उम्र 28 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि साहब मिलावटी शराब को घुमफिर कर बेच कर परिवार का जीवकोपार्जन चलाता हुँ, साहब मैं अपने साथियो के साथ वर्ष 2019 में भी शराब  लेकर बेचने के लिये हम लोग आये थे लेकिन मेरे साथी धर्मेन्द्र मौर्य आदि पकड़े गये थे और  मैं मौका से भाग गया था । 
 
बरामदगी

1. दो गैलेन में अपमिश्रित शराब 40 लीटर
2. 200 ग्राम यूरिया
100 ग्राम नौसादर
3. एक अदद् तमन्चा .303 बोर
एक अदद् जिन्दा कारतूस .303 बोर

 पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

1. 151/19 धारा 272/273/419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ
2. मु0अ0सं0 112/21 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधि0 थाना सिधारी आजमगढ़ 
3. मु0अ0सं0 113/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 

 आपराधिक इतिहास

1. 151/19 धारा 272/273/419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ
2. मु0अ0सं0 112/21 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधि0 थाना सिधारी आजमगढ़ 
3. मु0अ0सं0 113/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 02/19 धारा 420/467/468/471/272/273/472/473 भादवि व 60/62/63आबकारी अधि0 थाना मधुबन जनपद मऊ 
 
गिरफ्तार अभियुक्त

अफरोज उर्फ फिरोज पुत्र अहमद उर्फ अशरफ सा0 गजियापुर थाना मधुवन जनपद मऊ उम्र 28 वर्ष 

 गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
उ0नि0 दिग्विजय नाथ तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़ 
उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद  थाना सिधारी आजमगढ़
हे0का0 अवधेश सिंह  थाना सिधारी आजमगढ़
का0 अभिमित तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़ 
का0 सतीश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने