आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत के मनिकाडीह के पंचायत भवन पर मंगलवार को चकलालचंद एवं हरैया न्याय पंचायत की बैठक आयोजित की गई जिसमें करोना की रोकथाम के लिए बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट एवं आशा आँगन बाड़ी कार्यकत्री सहित संबंधित गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं प्रधान मौजूद रहे । जिसमें कोविड-19 की रोकथाम सहित गांव में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया ।
इस दौरान गांव में जो भी आगनबाडी आशा एव अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं उनसे गांव की स्थिति पर चर्चा की गई जिसमें कार्यकत्रियों व आशा ने बताया कि गांव में लोग टीकाकरण कराने के लिए कहने के बाद भड़क जा रहे हैं और टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही साथ बाहर से आए प्रवासी मजदूर भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर गांव में काफी भ्रांतियां फैली हैं और गांव में संक्रमण बढ़ता जा रहा है पर इसके बावजूद लोगों में सर्दी खांसी बुखार आदि के लक्षण होने के बावजूद भी लोग न तो करोना की जांच कराने को तैयार हैं और ना ही वैक्सीन लगवाने को यदि उनको टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा है तो लोग तैयार नहीं हो रहे हैं ।यहां तक की यदि सर्दी खांसी बुखार वाले लक्षण होने पर यदि उन्हें दवा टिकट दी जा रही है तो लोग लेने से मना कर दे रहे है। लोगों में जो भ्रांतियां हैं उसे हमें दूर करने की जरूरत है। इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट शशिकांत राव ने बताया कि गांव में संक्रमण रोकने के लिए डोर टू डोर आशा कार्यकत्री आदि कर्मचारियों द्वारा गांव में जाकर जगरूकता एव कोविड के मरीजो को चिन्हित कर रहे है ।जबकि गावो में कोविड की जांच लोगो द्वारा नही कराई जा रही है ना ही ग्रामीण टिका लगवाने को तैयार है जिन्हें जागरूक करने की जरूरत है।इस दौरान प्रधान मुनिराज प्रजापति,और ग्राम विकास अधिकारियों में सन्तोष सिंह,लालबहादुर यादव,हरेंद्र यादव,राम विनय सिंह सहित अशविन्द कुमारसेक्टर मजिस्ट्रेट, जगदीश गौतम सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।