आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक 06.03.2021 को महाजन पुत्र सौधन ग्रा0 व पो0 गूजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि मै सब्जी मण्डी मुबारकपुर मे सब्जी बेचने के लिए दुकान लगाया था मेरी गाड़ी जो टीवीएस एक्सल -100 एचडी कम्पनी की गाड़ी है जिसका इंजन नं0 BP2LLIX17305 है । चेचीस नं0 MD621BP27LIL19055 है । गाड़ी मुबारकपुर सब्जी मण्डी (रोडवेज) से चोरी हो गयी है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 63/2021 धारा- 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि एमपी इण्टर कालेज के पास एक व्यक्ति चोरी की मो0सा0 बेचने हेतु आ रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस टीम विश्वास करके एमपी इण्टर कालेज के पास पहुचा तथा स्कूल के पास गली में खड़े होकर आने वाले व्यक्ति का इन्तेजार करने लगे कि एक व्यक्ति अलीनगर चौराहे की तरफ से मो0सा0 से आकर एमपी इण्टर कालेज के गेट के पास आकर रूका इत्मिनान होने पर उक्त व्यक्ति को मो0सा0 के साथ समय करीब 06.40 बजे हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त अबुजर पुत्र मुस्तकीन निवासी सिकठी शाहमोहम्मद कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पूछने पर बार-बार गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मै चोरी करके चुराया हुआ सामान को बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ । इसी क्रम में मै दिनांक 06.03.2021 को जब मै रोडवेज के सब्जी मंडी के पास था कि एक व्यक्ति अपनी मो0सा0 लाकर खड़ा किया तभी मैने देखा की वह व्यक्ति तेजी से मंडी में सब्जी लेने के लिए चला गया तो मै मौका पाकर मो0सा0 टीवीएस एक्सल 100 को वहा से चुरा कर ले गया पकड़ा न जा सकु इसी डर से अभी तक मो0सा0 को छुपा कर रखा था आज एक ग्राहक से बात हुआ था तो उसको औने पौने दाम पर बेचने के लिये एमपी इण्टर कालेज के पास आया था कि तभी आप लोगो ने पकड़ लिया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 63/2021 धारा 379/411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अबुजर पुत्र मुस्तकीन निवासी सिकठी शाहमोहम्मद कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. कमलनयन दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0का0 सुधीर कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अभय नारायण यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।