Breaking News

अतरौलिया :मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: दिनांक 27.08.2019 को वादी अतुल कुमार यादव पुत्र राम बदन पो0 माडर मऊ थाना जंहागीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 21.08.2019 को दोपहर 12.00 बजे के करीब मैं अपनी गाड़ी हिरो सुपर नं0-  UP62 AH 3589 माडल 2013 (रंग काली और नीली) को 100 सैय्या अस्पताल अतरौलिया जनपद आजमगढ में दवा लेने आया था जब मै बाहर निकला तो मेरी गाड़ी गायब थी । मैने आस-पास सभी से पता किया किन्तु कुछ पता नहीं लग सका। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 155/19  धारा 379/411 IPC पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आय़ा।

  पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया,अवैध शराब बिक्री के  अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.05.2021 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0 का0 अवधेश सिंह व का0 कमलेश सिंह थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त के क्षेत्र में मौजूद थे तो मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास करके हमराही कर्मचारी के साथ रवाना होकर अभियुक्त के घर ग्राम वाजिदपुर थाना कप्तानगंज में आकर दबिश दी गई तो एक ब्यक्ति घर से बाहर निकलकर जाने लगा तो संदेह होने हमराही कर्मचारी के सहयोग से उसे घेरघार कर रोककर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ बताया । अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में मोटर साइकिल चोरी का  वांछित अभियुक्त है अतः समय 04.00 बजे अभियुक्त अंशदीप सिंह उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 155/19  धारा 379/411 IPCथानाअतरौलिया जनपद आजमढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 155/19  धारा 379/411 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़
2. मु0अ0सं0- 0325/2019 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमढ़
3. मु0अ0सं0- 204/2019 धारा  406 IPC थाना जहनागांज जनपद आजमढ़
4. मु0अ0सं0- 0179/2019 धारा 379 IPC थाना महाराजगंज जनपद आजमढ़
5. मु0अ0सं0- 02/2021 धारा 419/420/467/468 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़
6. मु0अ0सं0-121/2020 धारा  3/25/30  आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़
7. मु0अ0सं0-82/2020 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471IPC थाना सरायमीर जनपद आजमढ़
8. मु0अ0सं0- 83/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमढ़
9. मु0अ0सं0-198/2019 धारा 406/419/420/504/506 IPC थाना सरायमीर जनपद आजमढ़

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. हे0का0 अवधेश सिंह  थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 कमलेश सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने