आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कोलबाज बहादुर, विकासखंड पल्हनी में बाई पास रोड की सफाई कार्य कराते हुए रोड के किनारे कूड़ा करकट के ढ़ेर प्लास्टिक ,पत्तल आदि को हटाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया गयाl
इसके साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।