आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुवना बुजुर्ग में बीती रात लगभग 12:00 बजे दरवाजे पर बंधी दो भैंस चोरी हो गयी।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में रामबचन कनौजिया पुत्र चुनमुन कनौजिया उर्फ चुन्नू के अपने दरवाजे पर अपनी दो भैंसों को खूँटे पर बंध कर परिवार के लोग घर में सो गए। रामबचन ने बताया कि- रात में लगभग 12:00 बजे अचानक नींद खुली देखा तो दोनों भैंस मौके पर नहीं थी। पास पड़ोस में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नही चल सका। थक हार कर पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए एक नामजद तहरीर दी। और आरोप लगाया कि- यह व्यक्ति पशु तस्करी का काम करता है। पीड़ित ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।