आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कोरोना के चलते बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है असर, गांव के बच्चों की बेहतर शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर: वीरेंद्र यादव डब्ल्यू ( प्रधान प्रतिनिधि)
आज़मगढ़: जब भी कोई चुनाव होता है तो जनता इस उम्मीद में अपना प्रतिनिधि चुनती है कि आने वाले समय मे हमारा चुना हुआ प्रतिनिधि गांव व क्षेत्र का विकास करेगा हमारी समस्याओं के प्रति गम्भीर रहेगा और उसके निस्तारण का प्रयास करेगा। लेकिन यदि वह प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा नही उतरता है, तो वही जनता उसे सत्ता विहीन कर बाहर का रास्ता भी दिखा देती है, और जो प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है, वही जनता उसे पुनः अपना प्रतिनिधि चुन कर सत्ता सौंप देती है।
ऐसे में जनता के विश्वास के प्रति पुनः चुने गए प्रतिनिधि की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
अजमतगढ़ विकासखण्ड के ग्रामसभा कसड़ा आईमा में भी इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुमित्रा देवी को पुनः जनता ने विश्वास जताते हुए अपना प्रतिनिधि चुना। और शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर गांव के चुने गये सदस्यों संग सपथ दिलाई गई। कि- मैं सुमित्रा यादव सपथ लेती हूं, कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता एवं अखंडता अक्षुण्य रखूंगी। और मैं ग्राम पंचायत कसड़ा आईमा के प्रधान के रूप में अपने कर्तव्यों का भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। अतः ईश्वर हमें सामर्थ्य दें।
लेकिन इस सपथ के साथ ही सुमित्रा देवी और उनके पति वीरेंद्र यादव डब्ल्यू ने प्रधान प्रतिनिधि के रूप में यह भी संकल्प लिया कि- गावँ के विकास के लिए सदैव प्रत्यनशील रहेंगे।
प्रधान पति व प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव डब्ल्यू ने कहा कि- मैं अपने गांव की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि- हमे पुनः एक बार सेवा का अवसर दिया। आने वाले समय मे गावँ के विकास के साथ ही शिक्षा पर मेरी प्राथमिकता रहेगी। क्योंकि कोविड के चलते गांव के बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है। मैं अपने गांव के बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दूंगा, बेहतर शिक्षा से ही हमारे गावँ के बच्चे भविष्य में गांव क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि- कोरोना के चलते लोग परेशान हैं ऐसे में लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए कोविड गाइडलाइंस के पालन के साथ ही जनता को जागरूक भी किया जा रहा है, और साफ सफाई के साथ गावँ में सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। निगरानी समितियां युद्ध स्तर पर लगी हुई है। किसी को भी सर्दी जुखाम बुखार की शिकायत हो। तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है, जीवन अनमोल है, और गावँ के लोगों के जीवन की सुरक्षा मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।

