Breaking News

रानी की सराय: एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़:  दिनांक 13.03.2021 को लालजीत यादव पुत्र झंगटू यादव ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद  आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे भाई तुफानी यादव पुत्र झंगटू यादव द्वारा अपने मोटरसाइकिल से बेलइसा मण्डी से घर आते समय वाहन संख्या UP50F2940 के चालक द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए गलत साइड से जानबूझकर उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए मय मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सेमरहा अन्डर पास जौनपुर आजमगढ़ राजमार्ग के पास ट्रक खड़ा कर भाग गया जिसके पश्चात मेरे भाई तुफानी की मृत्यु हो गई । जिसके सम्बन्ध मेंथाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2021 धारा 279/304/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 27.05.2021 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह कां0 मनोज यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2021 धारा 279/304/427 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभियुक्त  गुलाब यादव पुत्र मिट्ठू यादव ग्राम बुन्दा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को मूखबीरी सूचना पर बेलईसा चौराहा से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 24/2021 धारा 279/304/427 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ । 

गिरफ्तार अभियुक्त

गुलाब यादव पुत्र मिट्ठू यादव ग्राम बुन्दा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव व कां0 मनोज कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने