आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 15.05.2021 को निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी पुत्री जो बाहर बगीचे में गई थी को गांव के हीकुश सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर साकिन मोलनापुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़ कर खींचने के आरोप के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/21 धारा- 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया । आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त कुश सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर साकिन मोलनापुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में सेन्टरवा मोड़ पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है मुखबिर खास की सूचना उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के सेन्टरवा मोड़ पर पहुचकर पुलिस बल द्वारा घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कुश सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर साकिन मोलनापुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में कुश उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 10.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 103/21 धारा- 354भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
कुश सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर साकिन मोलनापुरथाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
