Breaking News

कोपागंज ब्लाक में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मीरपुर रहीमाबाद के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बुधवार को ली शपथ।

मऊ।

रिपोर्ट: ब्यूरो

मऊ :- खंड विकास अधिकारी कोपागंज की देखरेख में ग्राम विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई।
कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मीरपुर रहीमाबाद के नवनिर्वाचित प्रधान सिद्धनाथ चौहान ने सदस्यों के साथ शपथ लेते हुए  कहा कि- बिना भेदभाव के गांव के सभी लोगों  की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करेंगे।
और सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ।

बताते चले कि- सिद्धनाथ चौहान ने 1514 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 614 मतों से पराजित कर ब्लाक में अलग पहिचान बनाई है। अपने मिलनसार स्वभाव के चलते ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रिकार्ड मतों से विजय दिलाने के लिए उन्होंने सभी ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि- उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति व सदस्यगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने