Breaking News

गांव की सरकार की पहली बैठक में विकास को गति के लिए सदस्यों का प्रस्ताव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया के प्राथमिक विद्यालय हरैया में नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों की प्रथम बैठक की गई। बैठक के दौरान गांव को विकास की गति देने के लिए ग्रामीणों से सुझाव मांगे गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को शहरों जैसे सुविधाएं जिसमें गांव में नाली खड़ंजा आरसीसी शौचालय सौर ऊर्जा आदि के लिए प्रस्ताव लिए गए।
 गांव के तमाम महिला और पुरुष आदि ने गरीबों को आवास एवं नाली खड़ंजा से सुसज्जित करने की आवाज उठाई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय ने कहा कि- गांव को विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और बिना भेदभाव के गांव में विकास कार्य किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने गांव को शहरों जैसा तैयार करने के लिए कई सुझाव ग्रामीणों से लिए। जिसमें गांव में जच्चा बच्चा केंद्र का नवनिर्माण करना एवं महामारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव के लिए विकसित करना। जिसे की महामारी से गांव में कोई मौत ना हो पाए।
और समय पर इलाज हो सके। वही हरैया आंगनबाड़ी कार्यकत्री राधिका मौर्य ने ग्रामीणों को टीका से सम्बंधित सभी को जानकारी दी।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रधान अंकिता राय, आलोक कुमार ,अतुल कुमार राय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री राधिका मौर्य, अशोक कुमार, धर्मेंद्र राय, कृपाशंकर प्रदीप कुमार राय, दिलीप कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने