Breaking News

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग का करें उपयोग : रवि प्रकाश

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कोरोना महामारी से बच बचाव के लिए योग मंच द्वारा हर गांव गांव में लोगों को योग के लिए जागरूक किया जा रहा है ऐसे में आज प्रातः काल  सठियांव स्थित बिहरोजपुर गांव में ग्राम वासियों को रवि प्रकाश यादव द्वारा कोरोनावायरस के लड़ने के लिए लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के योग बताए गए l
रवि प्रकाश यादव ने कहा कि कोरोना से जंग हम तभी जीत पाएंगे जब हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा l
 योग को हमें अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए योग सभी को तन मन से करना चाहिए और हर रोज करना चाहिए योग से ही व्यक्ति के भीतर बदलाव आएगा 
योगाभ्यास के दौरान लोगों को प्राणायाम में भस्त्रिका ,कपालभाति ,अनुलोम - विलोम तथा आसनों में गोमुखासन ,नौकासन ,वज्रासन ,शलभासन, हलासन ,ताड़ासन त्रिकोणासन, गरुड़ासन जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर है का अभ्यास कराया गया सभी ने श्रद्धा भक्ति समर्पण के साथ योग किया l
रवि प्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ के हर घर तक योग को पहुंचाना उनका लक्ष्य है योग सेवा के कार्य में वह पूरे जी जान से जुटे हुए हैं
योगाभ्यास के बाद सभी को अपने घरों में लगाने के लिए एवं नियमित रूप से काढा का सेवन करने के लिए गिलोय वितरित की गई l इस अवसर पर सोबिन , विमल,दीना राजेश ,भृगुनाथ, जितेंद्र, दीपक, लालसा, प्रमोद मौजूद रहे l

और नया पुराने