आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियावीर गांव में खेत में धान का बीज डालने जा रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे जोगियावीर गावँ निवासी नन्दलाल पुत्र स्व० रामनरेश उम्र लगभग 50 वर्ष खेत मे धान का बीज डालने जा रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनके तीन बच्चे हैं। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।