आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनाकं 11/5/2021 राममिलन पुत्र स्व0 वीरवली ग्राम सम्मोपुर खालसा थाना रानी की सराय आजमगढ़ ने थाना रानी की सराय पर सूचना दिया कि रात्रि में लगभग 2.00 बजे मेरे भैंस को मोहिम पुत्र दिलशेर व समसाद पुत्र इलताफ निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व अन्य तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिकअप पर लादकर भाग गये । आसपास के गांव मे भैंस को तलाश करते वक्त अभियुक्तगण मोहिम व समसाद उपरोक्त को वादी द्वारा पहचान लिये जाने पर गांव वालों की सहायता से पकड़ कर थाना हाजा लाया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/21 धारा 379/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,चोरी की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 11.05.2021 को वादी व गांव के लोगो की मदद से भैस पिंकअप पर लादकर ले जाने वाले अभियुक्तो को बहद ग्राम सम्मोपुर खालसा समय 7.30 बजे पकड़ कर थाना रानी की सराय पर लाकर पुलिस हिरासत में दिया गया । जिसमें पुलिस द्वारा अग्रीम कार्यवाही कर अभियुक्त गण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 52/21 धारा 379/504/506 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मोहिम पुत्र दिलसेर ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़
2. समसाद पुत्र इलताफ निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद मो0सा0 हीरो सीडी डिलक्स युपी 62 एएन 9723