Breaking News

साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत प्रतापपुर विकास खण्ड महाराजगंज तथा ग्राम पंचायत आजमपुर विकास खण्ड पल्हनी के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसी के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा चल रहे सफाई अभियान का निरिक्षण किया गया। 

और नया पुराने