Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे- सहजानन्द राय

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय ने सिविल लाइंस स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्राधिकारी सगड़ी डॉ राजेश तिवारी के स्थानांतरण पर जनपद में  सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाया।
    उन्होंने कहा कि 2 दिन पूर्व माननीय मंत्री अनिल राजभर जी आज़मगढ़ में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण का शुभारंभ करने के लिए आएं हुए थे, सर्किट हाउस पर उनसे मिलने के लिए कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता आएं हुए थे, वहां पर सीओ सगड़ी का पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री की गाड़ी  का चालान करने के नाम कर कार्यकर्ताओं को अपमानित करना व यह कहना कि भाजपा वालों की औकात जानता हूँ, मेरा क्या बिगाड़ लेंगे यह निंदनीय है।

किसी भी राजनैतिक दल को उसकी औकात पूछना, किसी भी राजनैतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करना यह बर्दाश्त के बाहर था। जहां पर कई अधिकारी इस कोरोना महामारी में जनहित का सराहनीय कार्य कर रहें है, वही डॉ राजेश तिवारी जैसे अधिकारी लगातार जनपद में कभी व्यापारियों को मारना पीटना, कभी पत्रकारों व जनता से दुर्व्यवहार कर पूरे जनपद में अराजकता का माहौल बनाया हुआ था, ये अनावश्यक रूप से रॉबिनहुड बनने व सुर्खियों में बने रहने के लिए यह सब कार्य करते थे, जिसप्रकार से इन्होंने सर्किट हाउस पहुँचकर कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की कोशिश किया व पार्टी को यह कहना कि मेरा क्या बिगाड़ लेंगे और भाजपा की औकात क्या है यह मेरे जैसे भाजपा का कार्यकर्ता जो विगत 20 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहा हो उसके बर्दाश्त के बाहर था इसलिए इनकी बात का प्रतिकार कर यह बताना आवश्यक था कि एक राजनैतिक व्यक्ति क्या कर सकता है।
  इसलिए इनको ठीक से सबक सिखाया गया व इनका ठीक से इन्ही के शब्दों में  जवाब भी दिया गया।  
  इस घटना को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया तथा यहां के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी दबाव बनाकर जो 6 महीने पूर्व इनका ट्रांसफर हुआ था और किन्ही कारणों से ये रिलीव नही हो रहें थें और इसका फायदा उठाकर लोगों को प्रताड़ित कर रहे थे इनको तत्काल रिलीव कराया गया क्योंकि यह जनहित में भी आवश्यक था।
भविष्य में भी इस तरह के अधिकारी व कर्मचारी भाजपा या किसी भी राजनैतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अगर दुर्व्यवहार करेगा तो उसे पार्टी व मैं स्वयं बर्दाश्त नही करूंगा,  ऐसे अधिकारी या कर्मचारी जनपद में नही रहने पायेगें। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

और नया पुराने