आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा हैl
इसी क्रम में आज शहरी क्षेत्र के अंतर्गत नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों विकास भवन, उप जिलाधिकारी कार्यालय, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी, जिलाधिकारी कार्यालय, रैदोपुर ऑफीसर्स कॉलोनी, जिला जज आवासीय कॉलोनी, शवदाह स्थल राजघाट तथा मोहल्ला पांडे बाजार से पुरानी कोतवाली दलाल घाट होते हुए काली जी चौरा -जीजीआईसी कोविड-19 कंट्रोल रूम तक मुख्य मार्ग का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम (1)द्वारा किया गया।
कनटेन्मेंट जोन मे सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन।
आजमगढ़ 11 मई-- जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/ विशेष अभियान के अंतर्गत विकास खंड पल्हनी में सम्मोपुर तथा तिवारीपुर, उक्त दोनों कनटेन्मेंट जोन मे सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गयाl
शहर के अलग अलग क्षेत्रों में कराया गया सैनिटाइजेशन।
आजमगढ़ 11 मई-- सत्येंद्र पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा नगर पलिका परिषद आजमगढ़, रोडवेज बस स्टैण्ड आजमगढ़, रैदोपुर न्यायमार्ग आजमगढ़, सिधारी चौक आजमगढ़, फायर स्टेशन ब्रम्हस्थान परिसर आजमगढ़ का सैनिटाइजेशन कराया गया।










