आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: बरदह थाना क्षेत्र सरावा गांव के पास बुधवार के दिन मोटरसाइकिल व कमांडर जीप में टक्कर होने पर मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई ।परिजन शव को लेकर थाने पर आए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज उर्फ बीडीसी 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लच्छीराम सरोज अपने पुत्र राजू सरोज उम्र 20 के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से लालगंज गए थे वापस लौटते समय लालगंज भीरा मार्ग पर सरावा गांव बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास पहुंचे कि भीरा से लालगंज की तरफ तेज रफ्तार कमांडर जीप आ रही थी जिसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग पहुंचे लेकर लालगंज प्राइवेट हॉस्पिटल गए जहां पर डाक्टरों ने ओम प्रकाश उर्फ बीडीसी सरोज 45 को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है हालत में सुधार है परिजन शव को लेकर थाने पर पहुंचे पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक बेचई सरोज के साथ काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे थे। बता दे अभी हाल ही में मृतक के बड़े भाई सुरेश पासी ग्राम प्रधान चुने गए हैं जिनके साथ गांव के विकास कार्य को लेकर लगातार कार्य कर रहे थे। काफी मिलनसार व्यक्ति थे घर पर रहकर टेंट हाउस का कार्य करते थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पास दो लड़का एक लड़की है पत्नी शुशीला समेत पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आगे की कार्रवाई की जा रही है जीप को कब्जे में ले लिया गया है ड्राइवर फरार है मुकदमा लिखा गया है।