Breaking News

मेहनगर: हत्या के 03 आरोपी आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर

आज़मगढ़: दिनांक 11.06.2021 समय  करीब 21.00 बजे  ग्राम रामुपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र रामचेत सिंह के भाई अजीत सिंह व अमरप्रताप सिंह पुत्र रामजीलाल सिंह सा0 रामपुर थाना मेहनगर को ब्रम्हभोज से खाना खाकर आते समय रास्ते मे अजीत सिंह पुत्र यदु नाथ सिंह , राहुल सिंह पुत्र हरिवंश सिहं , अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह , शैलेश सिंह उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र कमला सिंह सा0 ग्राम रामपुर पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर चाकू से प्राणघातक ला कर दिये जिसमे अजीत सिंह पुत्र रामचेत सिंह की सदर अस्पताल मे चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया व अमप्रताप सिंह पुत्र रामजीत सिंह जो घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है , वादी राजेश सिंह उपरोक्त के लिखित तहरीरपर दिनांक 12.06.2021 समय 10.44 बजे  थाना स्थानीय मु0अ0सं0 122/21 धारा 302/307/504/506/34 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत होकर निरी0 अपराध राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विवेचना प्रचलित है ।  

गिरफ्तारी की विवरण-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक- 14.06.2021 को निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित अभियुक्त व मु0अ0सं0 122/21 धारा 302/307/504/506 /34 भा0द0वि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट  की विवेचना मे मामूर कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की अभियुक्त राहुल सिंहवाराणसी जाने के चक्कर में वाराणसी मार्ग पर कटहन मोड़ पर बस पकड़ने के लिए खड़ा है। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके चौकी प्रभारी सिंहपुर को तलब करके मैं निरीक्षण मय फोर्स के कटहन मोड़ की तरफ चला कि जैसे ही  पुलिस वाले कटहन मोड़ पर पहुँचे। कटहन मोड़ पर खड़ा व्यक्ति अचानक  पुलिस वालों को देखकर कटहन की तरफ जाने लगा कि शक होने पर लगभग 25-30 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया। नाम पता तस्दीक कर मुकदमा उपरोक्त में वांछित होने का कारण व जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 08.00 बजे सुबह हिरासत पुलिस में लिया गया।
 तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी मय राह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में मामुर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की अभियुक्त अजीत सिहं पुत्र स्व0 यदुनाथ सिंह व अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह उपरोक्तआजमगढ़अपने वकील से मिलने जाने के चक्कर में देवईत बाजार मे यूनीयन बैंक के सामने सवारी पकड़ने के लिए खड़े है। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके  प्र0नि0 मय राह वाहन सरकारी के प्रस्थान कर देवईत बाजार की तरफ चला कि जैसे ही  पुलिस वाले यूनीयन बैंक देवईत बाजार के पास पहुँचे। कि देवईत बाजार युनीयन बैंक के सामने खड़े 02 व्यक्तिअचानक  पुलिस वालों को देखकर आजमगढ़ की तरफ जाने लगे कि शक होने पर लगभग 25-30 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया। नाम पता तस्दीक कर मु0अ0सं0 122/21 धारा 302,307/504/506/34 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट उपरोक्त में वांछित होने का कारण व जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 10.35 बजे सुबह हिरासत पुलिस में लिया गया।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तगण 1.अजीत सिंह पुत्र यदु नाथ सिंह अपने जुर्म से इनकार किये व , राहुल सिंह पुत्र हरिवंश सिहं , अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह , सा0 रामपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई न्यायालय मे अपने अधिवक्ता के माध्यम से देना बता रहे है । 

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 122/21 धारा 302,307/504/506/34 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्टथाना मेहनगर आजमगढ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण  –

1.अजीत सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह 2. राहुल सिंह पुत्र हरिवंश सिहं  3.अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह , सा0 रामपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ

बरामदगी-

01 अदद आलाकत्ल चाकू नाजायज 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक  मय राहियान के व निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय राहियान  थाना-मेहनगर, आजमगढ़

और नया पुराने