आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया के कुशल निर्देशन में दिनांक 06.06.2021 को SSI माखन सिंह मय हमराह का0 अविनाश विश्वकर्मा, का0 उमेश सिंह, का0 राम आशीष प्रजापति व का0 विनय प्रताप सिंह के तलाश वांछित अपराधी व बाउम्मीद बरामदगी माल मशरुका व चेकिंग संदिग्ध वाहन में कस्बा अतरैठ में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दिनांक 04.06.2021 को ग्राम कबीरुद्दीनपुर से जो मोटर साइकिल चोरी हुई थी उसे आज बेचने के लिए चोरो का गिरोह अम्बेडकर नगर क्षेत्र से अपने क्षेत्र में आने वाले है। जिनके पास अवैध असलहे भी हैं| मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके उक्त सूचना से SHO थाना अतरौलिया को अवगत कराया गया SHO के निर्देशानुसार क्षेत्र में मौजूद अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण को इमदाद हेतु SI प्रदीप कुमार सिंह, SI रवीन्द्र प्रताप यादव, का0 सद्दाम हुसैन उपस्थित आये, थोड़ी देर बाद SI गोपाल जी, SI जीतेन्द्र कुमार सिंह तथा का0 सत्येन्द्र गुप्ता भी मौके पर आये। पुलिस टीम मय मुखबिर के सफल गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रस्थान किये| मखनहा वार्डर पर पहुँच कर समस्त पुलिस बल को अलग अलग टीम बनाकर गाडा बन्दी हेतु निर्देशित किया गया तथा सतर्क रहने के लिए बताया गया |कुछ समय पश्चात पदुमपुर अम्बेडकर नगर की तरफ से 02 मोटर साइकिले आती दिखायी दी। दोनों मोटर साइकिलो को नजदीक पहुचने पर जब पुलिस टीम अचानक आड़ से निकलकर रोड़ पर आकर टार्च की रोशनी देकर उन दोनो मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किये तो अपने सामने अधिक संख्या में पुलिस वालो को देखकर दोनों मोटर साइकिल जिसमे एक मोटर साइकिल पर 03 व्यक्ति तथा दूसरी मोटर साइकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम को गाली गुप्ता देते हुए बोले कि मारो सालो को सब पुलिस वाले है नही तो पकडे जाओगे। इतने में मोटर साइकिल पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस टीम की तरफ निशाना साधकर फायर झोंक दिया पुलिस टीम प्रशिक्षित तरीके से अपनी जान बचाये, जिससे कोई घायल नही हुआ, पुलिस टीम बाल बाल बच गयी | तभी दोनों मोटर साइकिल सवार अपनी अपनी मोटर साइकिल को मोड़कर पीछे भागने का प्रयास किये तो हड़बड़ी में दोनों मोटर साइकिल आपस में टकराकर रोड पर गिर पड़ी और उन पर सवार पांचो व्यक्ति भी सड़क पर गिर पड़े| जब वह पांचो व्यक्ति उठकर भागना चाहे तो तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा उन पांचो व्यक्तियों को घेर कर मौके पर ही पकड़ लिया गया | पकडे गये व्यक्तियों से जब उनका नाम पता पूंछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1. विवेक उर्फ टक्कू S/O रवीन्द्र R/O पेडरा PS अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष जिसके दाहिने हाथ में एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा पैन्ट की जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ तथा जेब से 02 अदद मोबाइल तथा कुछ नगदी बरामगद हुआ 2. नजीम अहमद उर्फ दीपू S/O हैदर अली R/O परसनपुर PS राजेसुल्तानपुर अम्बेडकर नगर उम्र 22 वर्ष जिसके पास से एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर और एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर मैगजीन से बरामद हुआ तथा लोवर की जेब से एक अदद मोबाइल व कुछ नगदी बरामद हुआ 3. दीपक मिश्रा S/O राजमणि मिश्रा R/O पेडरा PS अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष जिसके लोवर के दाहिनी जेब से एक अदद मोबाइल तथा कुछ नगदी बरामद हुआ 4. शुभम गुप्ता S/O गया प्रसाद गुप्ता R/O तिलक टंडा PS जहाँगीर गंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 20 वर्ष जिसके लोवर की एक जेब से एक अदद मोबाइल तथा कुछ नगदी बरामद हुआ 5. अमन S/O दीनदयाल R/O दुबौली PS राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 19 वर्ष जिसके लोवर की जेब से एक अदद मोबाइल तथा नगदी बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से बरामद दोनों मोटर साइकिलों को चेक किया गया तो पहली मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट मौजूद नहीं है बाडी पर HF डीलक्स लिखा है काले रंग में लाल पट्टी बनी है। चेचिस नम्बर MBLHAW039K4E14034 तथा इंजन नम्बर HA11ENK4E10180 अंकित है। उक्त मोटर साइकिल के बारे में पूछा गया तो सभी पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि दिनांक 04.06.2021 को कबीरूद्दीनपुर थाना अतरौलिया क्षेत्र से यह मोटर साइकिल चुराए थे। जिसका नम्बर प्लेट निकालकर हम लोग बेंचने के लिए ले जा रहे थे तथा दूसरी मोटर साइकिल एवेन्जर स्ट्रीट 150 लिखा हुआ था। जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP32 HD 3944 तथा चेचिस नम्बर MDZA85CZOGCC17946 तथा इंजन नम्बर PDZCGC34476 अंकित है। इसके बारे में पूछने पर शुभम गुप्ता S/O गया प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह मेरे दोस्त कुलदीप मौर्या S/O सागर मौर्य R/O अलऊपुर PS. जहाँगीरगंज, अंबेडकरनगर की है। जिसे मैं निजी प्रयोग के लिए मांगकर लाया था। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. विवेक उर्फ टक्कू S/O रवीन्द्र R/O पेडरा PS अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष
2. नजीम अहमद उर्फ दीपू S/O हैदर अली R/O परसनपुर PS राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 22 वर्ष
3. दीपक मिश्रा S/O राजमणि मिश्रा R/O पेडरा PS अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष
4. शुभम गुप्ता S/O गया प्रसाद गुप्ता R/O तिलक टंडा PS जहाँगीर गंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 20 वर्ष
5. अमन S/O दीनदयाल R/O दुबौली PS राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद मोटर साइकिल चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 90/21 धारा 379 भा0द0वि0
2. एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
3. एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायर शुदा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ.सं0 91/21 धारा 307/504/506/34 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. मु0अ.सं0 92/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. मु0अ.सं0 93/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ.सं0 90/21 धारा 379 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. मु0अ.सं0 91/21 धारा 307/504/506/34 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. मु0अ.सं0 92/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
4. मु0अ.सं0 93/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. SSI माखन सिंह
2. SI प्रदीप कुमार सिंह
3. SI रवीन्द्र प्रताप यादव
4. SI गोपाल जी
5. SI जीतेन्द्र कुमार सिंह
6. का. अविनाश विश्वकर्मा
7. का0 उमेश सिंह
8. का0राम आशीष प्रजापति
9. का0 विनय प्रताप सिंह
10. का0 सद्दाम हुसैन
11. का0 सत्येन्द्र गुप्ता समस्त थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
