Breaking News

सिधारी: 1.5 किग्रा नजायज गाजा ,अवैध कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध गांजा/शराब की बरामदगी व अभियुक्तो   की गिरफ्तारी हेतु अभियान व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 जाफर खान, उ0नि0 बंशराज सिंह (चौकी प्रभारी मूसेपुर) मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर  देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त मे भ्रमणशील होकर ग्राम विश्वकर्मा तिराहे पर मामूर थे कि उसी समय विश्वस सूत्रो से सूचना मिली कि एक मोटरसाईकिल पर दो ब्यक्ति एफसीआई गोदाम की तरफ से ओवर ब्रिज की ओर गांजा लेकर आ रहे है अपराधी किस्म के है मोटरसाईकिल भी चोरी के लिये रहते है और साथ मे अवैध असलहा भी रखते है तत्पश्चात हमराहीगणो को साथ लेकर विश्वकर्मा तिराहे के एफसीआई गोदाम तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे के लिये चल दिया गया। एफसीआई गोदाम तिराहा से पहले ओवरब्रिज के नीचे वाहन सरकारी जीप को आड़ में खड़ी कराकर पुलिस टीम आगे बढ़ गयी तभी थोड़ी देर बात एक मोटरसाईकिल दो ब्यक्ति आते हुए दिखाई दिये कि मुखवीर ने मोटरसाईकिल से आते ब्यक्तियो के तरफ इशारा करके  बताया कि साहब वही दोनो ब्यक्ति है । पुलिस टीम हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर बिना भागे मौका दिये पकड़ लिया गया । पकड़े ब्यक्तियो  से क्रमशः नाम पता पूछा गया तो मोटर साईकिल चला रहा ब्यक्ति ने  अपना नाम डब्लू मद्धेशिया उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता सा0 जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 23 बर्ष व मोटरसाईकिल पर पिछे बैठा ब्यक्ति ने अपना नाम शिवम् चौहान पुत्र सेवक सा0 नरेहथा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष बताये । मोटरसाईकिल पर लिये  झोला के बारे में पूछा गया तो बताये कि इस झोला में गाजा है जिसको हम लोग घुमफिर कर बेच कर अपना अपना जिवकोपार्जन करते है । गाजा हम लोगो को धर्मेन्द्र यादव उर्फ उदयी पुत्र रामा उर्फ रामायण यादव सा0 गेलवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ कही से लाकर देता है । लाभ में धर्मेन्द्र को हम लोग हिस्सा देते है। पकड़े गये ब्यक्तियो से झोला लेकर झोला को देखा गया तो एक पालिथीन में लिपटा हुआ को खोलकर देखा व सूँघा गया तो गाजा जैसी गंध आ रही है । गाजा रखने व बेचने का प्रमाण पत्र मागा गया तो दोनो ब्यक्ति दिखाने से कासिर रहे । पकड़े गये दोनो ब्यक्तियो का क्रमशः जामातलाशी ली गयी तो मोटरसाईकिल चला रहे ब्यक्ति डब्लू मद्धेशिया उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता सा0 जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के पास से एक अदद तमन्चा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर बरामद हुआ, डब्लू मद्धेशिया से तमन्चा व कारतुस रखने सम्बन्ध में प्रमाण पत्र मागा गया तो नही दिखा सका। दोनो अभियुक्तों को आज दिनांक 06.06.2021 समय 09.33 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली मार्ग ओवरब्रिज के नीचे एफसीआई गोदाम तिराहा बहदग्राम सरफुद्दीनपुर के पास गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. शिवम् चौहान पुत्र सेवक चौहान सा0 नरेहथा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2. डब्लू मद्धेशिया उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता सा0 जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. 1.5 किग्रा गाजा नाजायज 
2. एक अदद तमन्चा .303 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर 
3. दो अदद मोटरसाईकिल 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0 117/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
 2. मु0अ0स0 118/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
 3. मु0अ0स0 119/2021 धारा 41/411,413,414,419,420 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त शिवम् चौहान पुत्र सेवक चौहान सा0 नरेहथा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

1. मु0अ0स0 132/19 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
2. मु0अ0स0 117/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ 
3. मु0अ0स0 119/21 धारा 41/411,413,414,419,420 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
4. मु0अ0स0 164/19 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 
अभियुक्त डब्लू मद्धेशिया उर्फ गोपाल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता सा0 जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0स0 103/14 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. मु0अ0स0 142/19 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 
3. मु0अ0स0 209/19 धारा 41/307/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 
4. मु0अ0स0 211/19 धारा 307 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
5. मु0अ0स0 117/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ 
6. मु0अ0स0 118/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ
7. मु0अ0स0 119/21 धारा 41/411,413,414,419,420 भादवि थाना सिधारी आजमगढ

गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. उ0नि0 जाफर खान   थाना सिधारी आजमगढ़ 
3. उ0नि0 बंशराज सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ 
4. का0 अनिल कुमार थाना सिधारी आजमगढ
5. का0 अशोक कुमार थान सिधारी आजमगढ
6. हे0का0 सन्तोष यादव थाना सिधारी आजमगढ 
7. का0 अजय गोड़ थाना सिधारी आजमगढ 
8. रि0का0 रतन सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ ।

और नया पुराने