आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति गांजा लेकर भवतर की तरफ से आ रहा है तो जल्दी किया जाये तो रोहुआ मोड पर पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम तत्काल रोहुआ मोड पर पहुची व संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग की जाने लगी तभी भवतर की तरफ से सफेद रंग की अपाची मो0सा0 से आते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे रोका गया तो पुलिस टीम को देखकर मौंके से भागना चाहा कि वही पर हमराही कर्मचारीगण के मदद से पकड लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमरान उर्फ बन्नू पुत्र नसीम साकिन मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 1.5 किलो नाजायज गाँजा बरामद हुआ । वाहन के नम्बर प्लेट पर UP 50 AL 0307 अंकित है ई-चालान एप से सर्च करने पर अयाज पुत्र फैयाज ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के नाम सुपर स्पेलेन्डर पंजीकृत होना दर्शा रहा है । वाहन के चेचिस नं0 MD634KE67E2K71586 को ई-चालान एप पर सर्च किया गया तो वाहन का नम्बर UP50AL0397 नम्बर पंजीकृत होना पाया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 111/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. कमरान उर्फ बन्नू पुत्र नसीम साकिन मंगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. 1.5 किलो नाजायज गाँजा
2. सफेद रंग की अपाची मोटरसाईकिल
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 111/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
उ.नि. अमरनाथ यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 अतुल कुमार शुक्ला थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 पवन कुमार निर्मल थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 राजेन्द्र कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
