Breaking News

जीयनपुर: तमंचा, कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में व0उ0नि0 केशर यादव मय हमराह का0 राहुल सिंह, पी आर वी वाहन 1042 के कर्म0गण हे0 का0 सुरेश प्रसाद,का0 राम कुमार सिंह मय पी आर वी  वाहन मय चालक हे0 का0 जितेन्द्र कुमार के रवाना शुदा रो0 आम तारिखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन लाक डाउन के पालन में आज दिनांक 06.06.2021 को समय 08.55 बजे सोहरैया से अभियुक्त मुसम्मी कपिलमुनि पुत्र स्व0 राम निहोर निवासी सोहरैया थाना जीयनपुर आजमगढ उम्र करीब 30 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 153/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कपिलमुनि पुत्र स्व0 राम निहोर निवासी सोहरैया थाना जीयनपुर आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 153/21 धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर आजमगढ़ 

बरामदगी

 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 राहुल सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. PRV 1042 हे0 का0 सुरेश प्रसाद
4. PRV 1042 का0 राम कुमार सिंह 
5. PRV 1042 चालक हे0 का0 जितेन्द्र कुमार

और नया पुराने