आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: वर्ष 2014-15 में अभियुक्त संतोष गिरी द्वारा UBI फूलपुर से एक महिला का एटीएम बदलकर उसके खाते से 37,500/- निकाला तथा दिनांक- 13.05.2021 को अभियुक्तगण अजीत राय, सतोष गिरी तथा गगनदीप द्वारा रात्रि में हनुमान मंदिर के पास पन्दहा रोड में विसम्बर पाण्डेय के किराने कि दुकान में घुसकर दाल, चीनी, गुटखा, तेल मसाला, कोल्ड्रिंक आदि चोरी की गयी।
दिनांक- 07.06.2021 को अभियुक्त संतोष गिरि , अजीत व अन्य के द्वारा थाना मेहनाजपुर के ग्राम बेलाघोरी नहर पुलिस के पास 25000 हजार रूपये व एटीएम लूटा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया मय हमराह द्वारा कस्बा गोसाई की बाजार मे मौजूद थे की तभी भ्रमण करते हुए उ0नि0 शंकर कुमार यादव चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार थाना गम्भीरपुर मय हमराह आ गये पुलिस टीम आपस मे अपराध व अपराधियो के बारे मे बातचीत कर रही थी कि तभी मुखविर खास ने आकर सूचना दिया की कुछ शातिर किस्म के बदमाश एक लाल रंग की स्वीफ्ट गाडी से किसी घटना को अंजाम देने के लिये बहादुरपुर अमौडा नहर पुलिया के पास खडे है यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम बाउम्मीद गिरफ्तारी बहादुरपुर अमौडा नहर पुलिया के पास पहुची तो देखा कि उक्त नहर पुलिया के पास लाल रंग की स्वीफ्ट गाडी खड़ी है जिसमे कुछ लोग बैठे है कि पुलिस टीम द्वारा घेरकर गाडी मे बैठे बदमाशो को रोका एंव टोका गया तो इस पर चालक सीट की बायी तरफ बैठे व्यक्ति द्वारा प्रभारी निरीक्षक को जान से मारने की नियत से लक्ष्य करके फायर किया संयोग वस ट्रेनिग के दौरान सिखलाय़ी के कारण हिकमत अमली से नीचे झुक जाने के कारण बाल बाल बच गये तथा फायर के उपरान्त तीन बदमाश गाडी से उतरकर भागने का प्रय़ास किये कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर मारकर आवश्यक बल प्रयोग करके तीनो बदमाशो को गाडी के पास ही गाडी सहित पकड़ लिया गया तथा जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अजीत राय उर्फ अतुल पुत्र कृपाशंकर राय निवासी ग्राम अमौडा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से एक अदद तमंचे 315 बोर , एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर व 1500/- रुपया बरामद हुआ । दुसरे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम गगनदीप s/o रामावतार राजभर निवासी ग्राम भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की जामा तलाशी से विभीन्न बैंको के क्रमशः 17 अदद ATM कार्ड व 300 रूपया बरामद हुआ, पकडे गये तीसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संतोष गिरी पुत्र ओम प्रकाश गिरी निवासी ग्राम कैथीशंकरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद लैपटाप लेनेवो , एक अदद स्कैनर तथा एक अदद प्लास्टिक की चुनौटी मे फिट की गयी मशीन युक्त यन्त्र व 1000/- रुपये नगद बरामद कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरणः- पकडे गये तीनो बदमाशो से कडाई से पूछताछ की गयी तो सभी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताय की काम धंधा के अभाव मे जीवन यापन हेतु हम लोग लोगो का ATM कार्ड धोखे से बदलकर स्कैनर व लैपटाप की सहायता से ATM कार्ड का क्लोन तैयार कर ATM के माध्यम से पैसा निकाल लेते है तथा कुछ लोगो के ATM को धोखे से बदलकर उसके पिन की जानकारी कर ATM से पैसा निकाल लेते है जब इस काम मे सफल नही हो पाते है तो चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते है । आगे मोके पर बरामद गाडी स्वीफ्ट को आगे पिछे देखा गय़ा तो आगे नम्बर प्लेट DL 8 CP 0188 लगा है जिसका वास्तविक नंम्बर DL 8 CP 0138 किन्तु पुलिस व लोगो से बचने हेतु हम लोग नम्बर प्लेट बदल दिये है।
पंजीकृत अभियोग..
1-मु.अ.स. 125/21 धारा 307/420/467/468/471 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2-मु.अ.स. 126/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अजीत राय उर्फ अतुल पुत्र कृपाशंकर राय निवासी ग्राम अमौडा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. गगनदीप पुत्र रामावतार राजभर निवासी ग्राम भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. संतोष गिरी पुत्र ओम प्रकाश गिरी निवासी ग्राम कैथीशंकरपुर थाना देवगांव आजमगढ़
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
1-अजीय राय –
1. मु.अ.स. 252/17 धारा 147/148/149/307/308/323/324/504 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. मु.अ.स. 35/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. मु.अ.स. 99/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4. मु.अ.स. 61/21 धारा 392/411 भादवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
2- संतोष गिरीः-
1. मु.अ.स. 29/15 धारा 419/420 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2. मु.अ.स. 34/15 धारा 401 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
3. मु.अ.स. 99/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4. मु.अ.स. 61/21 धारा 392/411 भादवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3- गगनदीप- 1- मु.अ.स. 99/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
बरामदगीः-
1- एक अदद गाडी स्विफ्ट नं0 DL8 CP 0188 एक अदद तंमचा 315 बोर , एक-एक अदद जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर , 2- 17 अदद विभिन्न बैंको का ATM कार्ड , एक अदद लैपटाप लेनेवो, एक अदद स्कैनर ,
3- एक प्लास्टिक की चुनौटी जिसमे मशीन फीट है।
4- चोरी का 20 किग्रा मटर का दाल , लूट के 2500/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
2. उ.नि. शंकर कुमार यादव चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. का0 बैजनाथ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4. का0 सतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
5. हे0 का0 रामचन्दर यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
6. का0 संजीव यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
7. का0 रघुवीर यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
8. का0 सत्य प्रकाश सरोज चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
9. म.का. स्वप्निल सक्सेना थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
