Breaking News

कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। 
जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि आज कोविड-19 विशेष स्वच्छता अभियान‌ संचारी रोग इत्यादि से बचाव हेतु विकास खण्ड बिलरियागंज अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गयाl इसी के साथ है ग्राम पंचायत उदपुर मे जेसीबी एवं मजदूरों के माध्यम से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराया गयाl
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।


आजमगढ़ 02 जून-- मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि कोविड-19 से बचाव हेतु जनपद आजमगढ के 1858 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता के अन्तर्गत 3698 राजस्व ग्रामों में साफ सफाई एवं एण्टीलार्वा का छिडकाव एवं फागिंग का कार्य कराया जा रहा हैl जनपद के 4060 सफाई कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई के साथ-साथ निगरानी समितियों का सहयोग भी किया जा रहा हैl इसी क्रम मे आज जनपद आजमगढ़ में कोविड -19 के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद के बदरका, चौकी आजमगढ़, पहाणपुर से ब्रम्हस्थान सड़क आजमगढ़, बलरामपुर चौकी आजमगढ़, करतालपुर चौराहा बाजार क्षेत्र आजमगढ़, ब्रम्हस्थान चौकी आजमगढ़, पहाणपुर चौकी आजमगढ़, पहाणपुर चौराहा बाजार क्षेत्र आजमगढ़ का सैनिटाइजेशन कराया गया।

और नया पुराने