आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान पशुवध, अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के नेतृत्व में मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा पिकप में क्रूरता पूर्वक पशु लाद कर वध हेतु ले जाया जा रहा है, कि उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिकठी मोड़ पर पहुच कर सघन चेकिग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक पिकअप आती हुयी दिखाई दी कि रूकने का इशारा किया गया कि गाड़ी रूकते ही गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति उतर कर भागना चाहे तभी पुलस टीम द्वारा दिनांक – 28.06.2021 को समय 19.00 बजे दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1. मो0 खालिद पुत्र मरहुम अब्दुल रशीद निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (पिकअप चालक) व 2. सादिक पुत्र आफताब आलम निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा पकड़ी गई पिकअप से एक अदद भैंसा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 133/2021 धारा 11(घ) पशु क्रुरता अधिनियम व 207 एमवी एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि लोग कसाई है, पिकअप में जो भैसा लदा है । उसको काटने के लिए कस्बा मुबारकपुर लेकर जा रहे थे, काटने के बाद उसके मांस को लोग बेचते है । यही हमारा धन्धा व रोजी रोटी है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. मो0 खालिद पुत्र मरहुम अब्दुल रशीद निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (पिकअप चालक)
2. सादिक पुत्र आफताब आलम निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद भैसा
2. एक अदद महेन्द्रा पिकअप
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 133/2021 धारा 11(घ) पशु क्रुरता अधिनियम व 207 एमवी एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 मिथिलेश कुमार शाह, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 मनोज सिंह थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
