Breaking News

कोतवाली: 20 लाख रुपये का गबन करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़के कुशल नेतृत्व में मुझ प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली  के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम गठित किया गया था । 
        उपरोक्त के क्रम में आज दिनाक 25.06.21 को टीम द्वितीय थाना कोतवाली के व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय ,उ0नि0 शिवकुमार कुशवाहा मय हमराह कर्म0गण द्वारा मु.अ.स. 173/20 धारा 420/409 भादवि में वाछित चल रहे 1. विनोद कुमार पुत्र हीरालाल साकिन पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र रामदुलारे साकिन पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को पल्हनी से 7 बजे गिरफ्तार किया। 
2. टीम तृतीय थाना कोतवाली के उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा उपरोक्त अभियान के क्रम में  मु0अ0सं0 77/21 धारा 306 भादवि में वाछित अभियुक्त 1. विजय कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष को हाफिजपुर चौराहा से आज दिनाक 25.6.21 को समय 8.40 बजे गिरफ्तार किया गया। 
     3. टीम तृतीय के उ.नि. विनय कुमार दूबे मय हमराह कर्मचारी द्वारा जिला बदर अभियुक्त दीपक खरवार पुत्र स्व. भोला खरवार निवासी  टेढिया मस्जिद थाना कोतवाली जनपद आजमगढ को आज दिनाक 25.6.21 को समय 10.25 बजे टेढिया मस्जिद मोहल्ला बाजबहादुर से जिला बदार आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया।  
अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

और नया पुराने