Breaking News

ब्लाक प्रमुख चुनाव:भारी संख्या में बीडीसी को बैठाये जाने की सूचना पर,4 अभियुक्त गिरफ्तार,असलहे बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़:  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर खास की सूचना प्राप्त हुआ जिसके क्रम में -
प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता, व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय, उ0नि0 संजय तिवारी, उ0नि0 कमल नयन दूबे, उ0नि0 कमलकान्त वर्मा मय हमराहीगण थाना कोतवाली आजमगढ़ की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.6.21 को समय 09.30 pm बजे ग्राम आहोपट्टी से 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक जरब राइफल 315 बोर, एक जरब रिपिटर 12 बोर, एक जरब पिस्टल मय कारतूस, खोखा कारतूस बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/21 धारा 3/ 25/ 30 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. मु0अ0सं0 184/21 धारा 3/ 25/ 30 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-

1.राकेश यादव पुत्र सुबेदार यादव साकिन आहोपट्टी पठखौली थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2.विनोद यादव पुत्र दयाराम यादव साकिन जमालपुर काजे थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
3. छोटू खान पुत्र अतीक खान साकिन अशधीरपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
4. कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव ग्राम जगदीशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

बरामदगी माल का विवरण-

एक जरब राइफल 315 बोर, एक जरब रिपिटर 12 बोर, एक जरब पिस्टल 32 बोर, 5 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 35 खोखा कारतूस 315 बोर, 23 खोखा कारतूस 7.62 mm कार्टेज रिम स्नाइपर के, 30 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 94 खोखा कारतूस 12 बोर, 14 खोखा कारतूस रिवाल्वर 32 बोर, दो अदद लाइसेंस पिस्टल/रिपिटर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़ 
2. व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़
3. उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी पहाड़पुर मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़
4. उ0नि0 संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़
5. उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोड़वेज मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़
6. हे0कां0 महेन्द्र यादव मय हमारह थाना-कोतवाली, आजमगढ़

और नया पुराने