Breaking News

रौनापार: जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

आज़मगढ़: मीना पत्नी जयप्रकाश सा0 महुला (छोटी छितौनी) थाना रौनापार जनपद आजमगढकी लिखित तहरीर विपक्षीगण द्वारा जमीनी विवाद को लेकर वादिनी व उसकी सास (छोहाडी देवी) तथा उसके पुत्र (वीरू ) को ललकारते हुए सभी लोगो द्वारा मिल कर लाठी – डण्डा व लोहे की पाइप से मारना पीटना जिससे वादिनी व उसकी सास तथा उसके पुत्र के सर व पूरे शरीर मे काफी चोटे आना तथा गाँव वालो द्वारा ब्लाक से रेफर होने के बाद जीयनपुर लाइफ नर्सिग होम मे भर्ती कराना तथा वादिनी की सास के सीरियस होने पर रात्रि करीब 08.00 बजे सदर अपस्ताल रेफर कर देना जहाँ पर इलाज के दौरान वादिनी की सास की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मेमु0अ0सं0 77/21 धारा 147/148/323/304/352 भादवि बनाम (1) रामनयन पुत्र स्व0 अलगू (2) राजकुमार पुत्र रामनयन (3) संतोष पुत्र रामनयन (4) राकेश पुत्र रामनयन (5) सीमा पत्नी राजकुमार (6) विद्या पत्नी रामनयन (7) उजाला पुत्री रामनयन (8) प्रतिज्ञा पुत्री राजकुमार (9) लछीराम पुत्र लालचन्द (10) बुल्ला पुत्र उमराव निवासीगण महुला (छोटी छितौनी) थाना रौनापार जनपद आजमगढ के विरूद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में  अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ व थानाध्यक्ष  के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह थाना रौनापार द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम खोजौली बाजार पर अभियुक्तगण 1. राकेश पुत्र रामनयन 2. विद्या देवी पत्नी रामनयन 3. सीमा पत्नी राजकुमार निवासीगण छोटी छितौनी महूला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़को पकड़ लिया गया। तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को समय 11.10 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

पूछताछ का विवरण – अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर बयान अपने जुर्म से इंकार करते हुए अपना बयान अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय मे देने हेतु बता रहे है। 
पंजीकृत अभियोग-1.मु0अ0सं0 77/21 धारा 147/148/323/304/352 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

(1) राकेश पुत्र रामनयन सा0 छोटी छितौनी महूला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
(2) विद्या देवी पत्नी रामनयन सा0 छोटी छितौनी महूला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
(3)सीमा पत्नी राजकुमार सा0 छोटी छितौनी महूला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

 1.उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2.का0 रामचन्दरथाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 संदीप शर्मा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4.म0का0 सुशीला देवी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
5. म0का0 जया द्विवेदी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़



और नया पुराने