आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: शान्ति देवी पत्नी रमेश चौरसिया सा0 बिलारमऊ थाना फूलपुर आजमगढ के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 अ0 सं0 85/21 धारा 498ए, 326 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट बनाम विनोद पुत्र कविराज सा0 बहोरापुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ आदि 04 नफर के बाबत वादिनी मुकदमा के पुत्री सोनी को दहेज हेतु प्रताडित करना खाना न देना व सोनी को जला देना जिससे सोनी का पैर का कुछ हिस्सा जल जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 85/21 धारा 498,326 भादवि व ¾ डी0पी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता पुष्पा चौरसिया पत्नी कविराज चौरसिया व एक नफर अभियुक्त विनोद चौरसिया पुत्र कविराज चौरसिया सा0 बहोरापुर को उनके घर ग्राम बहोरापुर से कारण गिरफ्तारी बताकर आज दिनाक 8.6.21 को 06.45 बजे हिरासत पुलिस में लेकर कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा अपनी सफाई मा0 न्यायालय मे जरिये अधिवक्ता देना बता रहा है ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 85/21 धारा 498ए, 326 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त 1. विनोद चौरसिया पुत्र कविराज चौरसिया सा0 बहोरापुर 2. पुष्पा चौरसिया पत्नी कविराज चौरसिया सा0 बहोरापुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- SHO ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 सन्तोष कुमार मिश्रा व म0का0 स्वप्निल सक्सेना थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़