Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच के लोगों ने वृक्षारोपण किया।

आज़मगढ़।

रिपोर्टर:-शैलेन्द्र शर्मा

आज़मगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज़मगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच के लोगों ने वृक्षारोपण किया, इस वृक्षारोपण में बुजुर्ग, युवा के साथ-साथ बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी ली। जहां बच्चों ने 4 से 5 पौधे लगाकर यह संदेश देने का काम किया कि पर्यावरण को हरा-भरा रखने से मनुष्य और अन्य जीव जंतुओं में इनकी कितनी अहम भूमिका है। मारवाड़ी युवा मंच लगातार समाज सेवा में कई बार कैंप लगाकर कृत्रिम पैर का प्रत्यारोपण नि:शुल्क अबतक लगभग 500 लोगों को प्रदान किया। वही कैंसर जैसी बीमारी के जागरूकता अभियान के तहत कैंसर बैन चलाकर नि:शुल्क कैंसर की जांच कराई गई। कोरोना जैसी महामारी को लेकर  ऑक्सीजन बैंक कार्यक्रम के माध्यम से Oxygen Concentrater आसानी से लोगों को उपलब्ध हो। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए मारवाड़ी युवा मंच ने कोविड-19 पालन करते हुए वर्चुअल संवाद कर एक साथ वृक्षारोपण किया।

और नया पुराने