स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार:- कुंदन सिंह (छात्रनेता)
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रनेता कुंदन सिंह ने गावँ के बच्चों संग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने गावँ मालटारी के हनुमान मंदिर के पास पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
इस दौरान कुंदन सिंह ने कहा कि- पर्यावरण सुरक्षित केवल पौधरोपण से नहीं होगा, बल्कि इसके साथ-साथ पौधों का संरक्षण देखभाल जरूरी है। हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए होंगे तभी आज हम सुरक्षित हैं और स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए हमें पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी होगी।
वृक्षारोपण करते हुए कुंदन सिंह कहा कि- पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि- स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बढ़ा उपहार है, पेड़ पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण जहरीला होता जा रहा है, इसका दुष्परिणाम धरती पर जीवित प्रत्येक प्राणी के ऊपर पड रहा है। इस लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। इस दौरान मौके पर देवब्रत सिंह, आलोक नाथ गोंड़, मंगेश गोंड़, अंशु सिंह, नीलेश सिंह, सूर्यजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।