आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा: राना खातून ( कांग्रेस नेता व समाजसेविका)
हम सभी ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाने का लें संकल्प- बेचू यादव (भारत परिषद प्रदेश महासचिव)
आज़मगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।
सगड़ी तहसील के सुखमदत्त नगर में पर्यावरण दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता व समाजसेविका राना खातून तथा भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हर भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान राना खातून ने कहा कि-पौधों की रक्षा व सुरक्षा की दिशा में हम सभी को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
मानव और पर्यावरण का अत्यन्त गहरा सम्बन्ध है, ‘‘तेन त्यत्केन भुंजीथाः‘‘ के भाव से प्रकृति का लगातार शोषण होता रहा है, इसी लिए जरूरी है कि हम व्यापक स्तर पर इसका संरक्षण करें, अधिक से अधिक पेड़, पौधें लगाये, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराये, वास्तव में पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा, नही तो वसुन्धरा कही जाने वाली पृथ्वी एक दिन बन्जर होकर रह जायेगी।
भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कहा कि- प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, अर्थवेद में भी कहा गया है कि ‘‘प्रकृतिः रक्षति रक्षिता…‘‘ अर्थात प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि- हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये।