आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
अब तक नहीं हुआ इसका उपयोग, बनने के बाद जगी थी उम्मीद मिलेगा सबको ठंडा पानी।
वर्षों से बनकर तैयार है पर आज तक नहीं हो पाई चालू।
तहसील परिसर में हजारों लोग रोज आते हैं लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील परिसर में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है सबसे बड़ी बात यह है कि जब से या पानी की टंकी बनी है आज तक यह चालू नहीं हो पाई है जिससे सरकार की नीतियां यही फेल साबित हो रही है सरकार की मंशा थी इसके बन जाने से तहसील परिसर में काम कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों को और आम जनता को पानी की सुविधा मिलेगी।लेकिन यह संभव नहीं हो पाया और यह पानी की टंकी बनकर सिर्फ शोपीस ही रह गई है जबकि यह मामला अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सबके संज्ञान में आपको बता दें कि तहसील परिसर में क्षेत्र की जनता रोजाना हजारों की संख्या में अपने काम को लेकर के आती है और पानी की कोई उत्तम व्यवस्था ना होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है अगर या पानी की टंकी सुचारू रूप से चालू हो जाती तो शायद आम जनता को बड़ी राहत मिलती लेकिन अफसोस तो इसी बात का है कि इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है और यह पानी की टंकी पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बावजूद भी इसका उपयोग कोई नहीं कर पा रहा है हवा के अधिवक्ताओं ने भी कई बार इस मामले में मांग उठाई किस को सुचारू रूप से चालू किया जाए लेकिन मामला फिर वही ठंडे बस्ते में चला गया और आज तक यह पानी की टंकी चालू नहीं हो पाई है।
