Breaking News

किसानों के गेहूं की खरीद का आखरी दिन फिर भी लगी लंबी लाइनें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

समय से क्रय केंद्रों पर नहीं लिए गए उनके बीज।

सपा नेता शंकर यादव ने उठाई किसानों की मांग बोले सरकार नीतियों में करे परिवर्तन।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों की हालत यह है की 15 जून की आखिरी तारीख तय की गई थी इसके पहले किसानों का गेहूं खरीद लिया जाए लेकिन अभी भी किसान लाइनों में लगे पड़े हैं बारिश की वजह से उनका गेहूं भीग रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है किसानों का कहना है किस समय से अगर खरीद शुरू हो गई होती तो हम लोगों का गेहूं भी ले लिया गया होता इसके अलावा क्रय केंद्रों में भारी अनियमितताएं भी हैं।
हालांकि उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कर्मचारियों को निर्देशित भी किया था तौल मैं तेजी लाएं और जहां एक कांटा है वह दो कांटे लगाया जाए उन्होंने यह भी कहा था कि किसी को भी यदि परेशानी होती है तो मुझसे वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है बावजूद इसके कि आज भी किसानों की हालत वही है धीमी गति से उनका गेहूं क्रय किया जा रहा है समाजवादी पार्टी के सपा नेता शंकर यादव ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां ऐसी है जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है नहीं तो अब तक गेहूं की खरीद कब की खत्म हो गई होती और किसान परेशान नहीं होता खेतों में धान की बीच के रोपाई का वक्त चल रहा है ऐसे में गेहूं को लेकर किसान क्रय केंद्रों पर परेशान है उनके समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाए।

और नया पुराने