आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा ग्रामसभा बेरमा एवं आहोपट्टी में लग रहे कोरोना वैक्सीन का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, साथ ही वैक्सीनेशन के लिए आए ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित भी किया।उन्होंने बताया कि- इस महामारी में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी प्रकार के अफवाह ने ना पड़े। वैक्सीन एकदम सुरक्षित है इसको लगवाएं यह आपके जीवन की सुरक्षा करेगी, साथ ही अपने आसपास और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक वैक्सिनेशन कराने के लिए उन्हें जागरूक करें।इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि- साफ सफाई का विशेष ध्यान दें, मास्क जरूर लगाएं।



