आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: दिनांक 31.01.2020 को वादी मुकदमा सिद्धू निषाद पुत्र बल्ली निषाद ग्राम बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मै जनपद आजमगढ में देशी (लायसेन्सी) शराब की दुकान बनहर मय चक गजड़ी का सेल्समैन हुँ । दिनांक 30/1/2020 को समय करीब 5 बजे शाम को (1) झिनकु पुत्र सतिराम (2) अजय निषाद पुत्र चुन्नी (3) सुग्रीव पुत्र रणधीर (4) अमर पुत्र टिल्ठू निषाद निवासीगण बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ एक साथ देशी शराब की दुकान पर आए और फ्री मे शराब मागँने लगे । मेरे द्वारा ना देने पर गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर चलाते हुए दरवाजे के पास आ गये मैं अपनी दुकान का दरवाजा बन्द करने लगा तो झिनकु पुत्र सतिराम ने अपने पास लिए नाजायज कट्टा जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया मै किसी तरह दीवार की आड़ लेकर बाल बाल बच गया मै इसकी सूचना डायल 112 व थाना को दिया तब वह चारो व्यक्ति कट्टा लहराते हुए भाग गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2020 धारा 307/504 भादवि पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,लूटेरो,चोर की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपूर के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री प्रभात चन्द्र पाठक मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण सुग्रीव पुत्र रणधीर व अमर पुत्र टिल्ठू निषाद निवासीगण बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को बनहर मय चक गजड़ी से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया अन्य अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 0006/2020 धारा 307/504 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुग्रीव पुत्र रणधीर निवासी बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. अमर पुत्र टिल्ठू निषाद निवासी बनहर मय चक गजड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक मय हमराही पुलिस बल, थाना-अहरौला, आजमगढ़ ।