आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध गांजा/शराब की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदया श्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 जाफर खान मय राहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त व पेण्डिग विवेचना व कोविड 19 की गाइड लाइन के पालन कराने हेतु भ्रमणशील होकर पहलवान तिराहे पर मामूर था कि उसी समय विश्वस सूत्रो से सूचना मिला कि एक मोटरसाईकिल से एक ब्यक्ति आरटीओ की तरफ से शहर की ओर गाजा लेकर आ रहा है अपराधी किस्म का है मोटरसाईकिल भी चोरी की है । यदि जल्दी करेगे तो पकड़ा जा सकते है । मुखवीर की बात का विश्वास करके उ0नि0 मय राह कर्म0गण के जीप सरकारी से हरबंशपुर तिराहा के लिये चल दिया गया । हरबंशपुर तिराहा से पहले मुखवीर को साथ लेकर हरबंशपुर तिराहा के पास पहुँचकर आड़ में खड़ा होकर इन्तजार किया जाने लगा कि थोड़ी देर बाद एक मोटरसाईकिल से एक ब्यक्ति आते हुए दिखाई दिया कि मुखवीर ने मोटरसाईकिल से आते ब्यक्ति के तरफ इशारा करके बताया कि साहब वही ब्यक्ति है जो मोटरसाईकिल से गाजा लेकर आ रहा है और पीछे मुड़कर चला गया कि पुलिस वाले तेजी से सड़क पर आकर मोटरसाईकिल से आते ब्यक्ति ज्योही हरबंशपुर तिराहा पर आया कि पुलिस वाले रोकने का ईशारा किया गया तो मोटरसाईकिल से आ रहा ब्यक्ति अपनी मोटरसाईकल मोड़कर भागना चाहा कि पुलिस वाले हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर बिना भागे मौका दिये पकड़ लिया गया । पकड़े ब्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धर्मेन्द्र यादव उर्फ उदई पुत्र रामा यादव उर्फ रामायण सा0 गेलवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष बताया पकड़े गये ब्यक्तियो से मोटरसाईकिल हैण्डिल पर लिये झोला के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब अब तो पकड़ ही लिये गया हुँ झोला में गाजा है जिसको घुमफिर कर बेच कर अपना जिवकोपार्जन करते है । जिससे कुछ लाभ हो जाता है । इस पर पकडे ब्यक्ति से कहा गया कि आप गाजा लिये हुए है आप स्वतन्त्र है कि अपनी जामातलाशी कहिये तो किसी राजपत्रित अधिकारी या सक्षम मजिस्ट्रेट को बुलाया जाय, इस पर कहा कि साहब गलती हो गयी को कही नहीं जाना है आप ही लोग मेरी जामातलाशी ले लिजिये कि पकड़े गये ब्यक्तियो की सति से पकड़े गये ब्यक्ति से झोला लेकर देखा गया तो एक पालिथीन में लिपटा हुआ को खोलकर देखा व सूँघा गया तो गाजा जैसी गंध आ रही है । गाजा रखने व बेचने का प्रमाण पत्र मागा गया तो दिखाने से कासिर रहा । मोटरसाईकिल का कागजात मागा गया तो आना कानी करते हुए दिखाने से कासिर रहा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मोटरसाईकिल मै काफी दिन पहले रेलवे स्टेशन से चुराया था इसी मोटरसाईकिल से घुमफिरकर गाजा बेचता हुँ तथा मोटरसाईकिल को भी बेच देता हुँ आज इस मोटरसाईकिल गाजा बेचने के बाद किसी के बेच देता । अभियुक्त के कब्जे से बरामद गाजा व मोटरसाईकिल को कब्जा पुलिस में लेकर दिनांक 07.06.21 को समय 17.48 बजे घटना स्थल वहद ग्राम हरवंशपुर तिराहा पर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- 1. धर्मेन्द्र यादव उर्फ उदई पुत्र रामा यादव उर्फ रामायण सा0 गेलवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने बताया कि साहब गाजा बेचकर परिवार का पालन पोषण करता हूं गलती हो गई माफ कर दीजीये अब ऐसा कोई काम नही करेगे।
पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या
1.मु0अ0स0 122/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
2. मु0अ0स0 123/2021 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
बरामदगी
1. अवैध गांजा 1 किलो 700 ग्राम।
2. UP 53 डीडी 4149 , चेचिस नं0 MBLJA05EKC9G06045 इंजन नं0 JA05ECC9G05921
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0 04/2015 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
2. मु0अ0स0 05/2016 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
3. मु0अ0स0 142/19 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
4. मु0अ0स0 209/19 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
5. मु0अ0स0 211/19 धारा 307 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
6. मु0अ0स0 244/19 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
7. मु0अ0स0 245/19 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
8. मु0अ0स0 117/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
9.मु0अ0स0 119/21 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
10.मु0अ0स0 122/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
11.मु0अ0स0 123/2021 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
12.मु0अ0स0स0 82/19 धारा 379 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़
13.मु0अ0स0 134/19 धारा 380 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़
14.नील/20 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सिधारी आजमगढ़
15.नील/21 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना सिधारी आजमगढ़
4. हे0का0 अवधेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 मनीष यादव थाना सिधारी आजमगढ
6. का0 अभिमित तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़