आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: थाना क्षेत्र कप्तानगंज निवासी एक व्यक्ति ने थाना कप्तानगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 03.06.2021 को मेरी पुत्री शौच के लिए बाहर गयी थी उसी दौरान चार व्यक्तियो द्वारा मेरी बेटी को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किये । इस सूचना पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0- 81/2021 धारा 376D,504, 506 भादवि व 3(2)V SC / ST ACT व 5G/6 पास्को एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ़ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.06.2021 को मुखबीरी सूचना के आधार प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज मयहमराहियान के दबिश हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास ग्राम हेतूगंज पहुँचा जहाँ पर अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को देखकर अपने पास लिए असलहा से पुलिस पार्टी पर लक्ष्य कर फायर कर दिया जिसमें पुलिस बल बाल बाल बच गयी तत्पश्चात अभियुक्त को चारो तरफ से घेर कर हिकमत अमली से अभियुक्त राजनाथ चौहान उर्फ रन्ना चौहान पुत्र निर्मल चौहान निवासी देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । मौक से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला ,बरामदगी एवं गिरफ्तारी के अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2021 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 84/2021 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त राजनाथ चौहान उर्फ रन्ना चौहान का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 482/08 धारा 498-ए/323 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 59/12 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0 06/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0 39/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
5 . मु0अ0सं0 81/2021 धारा 376D. 504, 506 भा0द0वि0 व 3(2)V SC / ST ACT व 5G/6 पास्को एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राजनाथ चौहान उर्फ रन्ना चौहान पुत्र निर्मल चौहान सा0 देवरिया थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाले पुलिस टीम
प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
का0 प्रमोद कुमार चौधरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
का0 विवेक कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
का0 मो0 जावेद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
म0का0 पिंकी पाण्डेय थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़