आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मखनाहा पकड़िया पुर गांव में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है, ग्रामीणों का कहना है कि- हम गरीब ग्रामीणों का राशन सरकार द्वारा भरपूर मात्रा में दिया जाता है हम गरीबों का कोटेदार द्वारा राशन देते समय घटतौली की जाती है। पहले कोटेदार द्वारा हमें अपनी यूनिट का पूरा राशन दिया जाता था जबकि कोटेदार की अचानक मृत्यु के बाद कोटे का संचालन दूसरे कोटेदार को दे दिया गया है जिससे कोटेदार अपनी मनमानी तरीके से राशन को वितरण कर रहा है जब इसकी शिकायत कार्ड धारक कोटेदार से की तो कोटेदार द्वारा उसे मारने पीटने और राशन फेंकने की धमकी दी जा रही है और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि लेना हो तो लो अन्यथा यहां से भाग जाओ और वहीं मौजूद रहे ग्रामीण कबूतरी आयशा जेबुन्निसा वहीद याकूब नसरुद्दीन सगीर अब्दुल बारी खाव मोहम्मद अशरफ अबू बकर किस हाथ हनीफ निजामुद्दीन अयूब अब्दुल समी वही आदि लोग मौजूद रहे