आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अज़मतगढ़ ब्लॉक के सुखमदत्तनगर के ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा एआरओ द्वारा कुछ कमियां मिलने पर खारिज कर दिया गया। जिसके प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार और नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने देर रात तक लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि एक पक्ष द्वारा बिना किसी आधार के पर्चा खारिज किए जाने का आरोप लगाया गया था इसकी जांच में पाया गया कि- उन्होंने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था इसके अलावा प्रपत्र 7 शपथ पत्र पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर नहीं है। इसकी वजह से पर्ची को खारिज किया गया दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है।
इस दौरान देर रात तक इस मामले को लेकर अफरा तफरी का माहौल रहा कई बार पुलिस को मामला गरम मोर्चा सम्भालना पड़ा।
इस दौरान ब्लॉक परिसर में कोतवाल हिमेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज अज़मतगढ़ चंद्रशेखर यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।