Breaking News

बनौरा मैनाथ पट्टी मंडनपुर से निर्विरोध प्रधान चुने गए पंकज कुमार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक के बनाव रामनाथ पट्टी गांव के प्रधान रामानंद यादव की तबियत चुनाव के दिन खराब हुई थी परिणाम आने पर 185 मतों से विजई घोषित हुए थे इसके 3 दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई ग्राम पंचायत के रिक्त पद के लिए उपचुनाव में 3 लोगों ने पर्चा भरा था।
जिसमें बनोरा मैनाथपट्टी के एक व्यक्ति ने अपना पर्चा वापस ले लिया। तथा दूसरे का परचा प्रस्तावक की उम्र कम पाए जाने पर खारिज कर दिया गया।
इस तरह पंकज यादव को निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया और देर शाम एआरओ नदीम खान ने प्रमाण पत्र जारी किया।
  पंकज कुमार यादव ने निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर कहा जो कि हमारे लोगों ने लाड प्यार देकर गांव के लोगों ने हमें चयनित किया मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। अपने पिताजी का सपना साकार करने के लिए जो अवसर मिला मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए गांव का विकास करूंगा।

और नया पुराने