आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराहियान के थाना हाजा से प्रस्थान होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित अभियुक्त मे मामूर थे कि जरिए मुखबीर खास के सूचना मिली कि मु0अ0सं0 195/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा सा0 गजेन्द्रपुर कहिनौर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ किसी कार्य को लेकर सिहंपुर आया हुआ है जो वहा से कही जाने के फिराक मे है कि मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके प्र0नि0 मय हमराहियान मय मुखबीर खास के सिहंपुर बाजार आये मुखबीर खास इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस टीम को आता देखकर अभियुक्त भागने की कोशिश किया कि हमराही कर्म0गण की मदद से घेरकर पकड लिया गया । अभियुक्त दीपक शर्मा उपरोक्त को समय करीब 09.15 बजे उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुआ हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा सा0 गजेन्द्रपुर कहिनौर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 124/20 धारा 394/411/120बी भादवि
2. मु0अ0स0117/20धारा 307/41/411/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धरापुर
3. मु0अ0स0 194/20 धारा 379/411 भादवि थाना चिरैयाकोट मऊ
4. मु0अ0सं0 195/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्टथाना मेहनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराहियान के
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
