आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: वादी सन्तोष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 धनेश्वर कुमार तिवारी ग्राम मरूखापुर थाना जहानागंज आजमगढ उपस्थित थाना कार्यालय आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की मोबाईल रियलमी नार्जो छिनकर लेकर भाग गया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 28.6.2021 को उ0नि0 तौफिक अहमद मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 148/2021 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष बरनवाल पुत्र अनिल बरनवाल ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद को अभियक्त के घर से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आशीष बरनवाल पुत्र अनिल बरनवाल ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद के कब्जे से एक अदद मोबाइल बरामद किया गया फर्द बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- आशीष बरनवाल पुत्र अनिल बरनवाल सा0 बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष बदरियाफ्त मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध मे पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बता रहा है कि साहब गलती हो गयी है इस प्रकार की गलती दोबारा नही करुगा । इस बार मुझे माफ कर दिजिए ।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0स0 148/2021 धारा 392 भादवि थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
बरामदगीः- अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल Realme-nargo 10 बरामद किया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.व0उ0नि0 तौफिक अहमद, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
2.का0 धनन्जय मौर्या थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
3. का0 उत्रेष कुमार यादव थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
