Breaking News

लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्मित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कोविड से बचाव के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है, तीसरी लहर आने से पूर्व ही सारी तैयारियों को पूर्व करने का प्रयास है। शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्मित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का सीआरओ हरिशंकर ने निरीक्षण किया और प्लांट को तेजी के साथ निर्माण के लिए प्रेरित किया।
बतादें- लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूसरी लहर में कोविड केंद्र बनाया गया था जहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए धन आवंटित हुआ है जिस पर सुनरकेन कंपनी निर्माण कार्य कर रही है फाउंडेशन का निर्माण चल रहा है। सीआरओ हरिशंकर ने बताया कि- ऑक्सीजन मशीन अगले सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच जाएगी, जिसमें ऑक्सीजन पाइप लाइन पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य केंद्र में दस बेड पीआईसीयू का निर्माण के लिए निर्देशित किया उन्होंने बताया कि तीसरी लहर के पूर्व शासन के निर्देश पर तेजी के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान डॉ एन राय ,फार्मासिस्ट धर्मराज, अमित,अभय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने