आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
दो सिपाही गंभीर रूप से घायल।
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मारपीट के विवाद को सुलटाने पहुंची पुलिस पर गांव के दर्जनों लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाहियों की घायल होने की सूचना मिलते ही रौनापार थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हमला करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी।
रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में डॉ आनंद बंगाली की दवा की दुकान है। मंगलवार को सायंकाल 7:00 बजे के लगभग गांव के ही दो लड़के डॉ आनंद के लड़के लिट्टन को किसी बहाने से बुलाकर गांव के एक तरफ ले गए और मारने लगे।
इस बीच गांव के ही किसी ने रौनापार पुलिस को सूचना दी। मारपीट और विवाद की सूचना मिलते ही रौनापार थाने के दो सिपाही विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटे पलिया गांव के दर्जनों लोगों ने सिपाहियों पर भी हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से जमकर के पिटाई कर दी। ग्रामीणों के हमले में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाहियों के घायल होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष रौनापार ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मंगलवार को देर शाम विवाद हो गया। 7:30 बजे के लगभग हम लोगों को सूचना मिली। मौके पर दो सिपाही भेजा गया। मारपीट पर आमादा गांव के लोगों ने सिपाहियों को भी बुरी तरह से मारा पीटा। गांव वालों के हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।