Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर मीडिया कर्मियों का टीकाकरण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 जून-- प्रदेश सरकार द्वारा 01 जून 2021 से चलाये जा रहे विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार के निर्देश पर प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों का टीकाकरण कार्यक्रम नेहरू हाल के सभागार में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से अपील किया कि स्वयं के साथ-साथ अपने माता-पिता, पत्नी एवं बच्चे (18 वर्ष से ऊपर) का टीकाकरण करा कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस महाअभियान का हिस्सा बनें और कोविड-19 महामारी को हराने में सहभागी बनें।
श्री राजेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में लोगों के अन्दर के भ्रम को दूर करें। उन्होने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक चैनलों के माध्यम से जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान मीडिया कर्मियों के लिए कल दिनांक 03 जून 2021 को भी पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग एवं चिकित्सा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण अभियान में आज लगभग 150 मीडिया बन्धुओं ने टीकाकरण कराया। 

और नया पुराने